प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब देहरादून के परेड मैदान में गरजने की बारी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की है। विधानसभा चुनाव से पहले राहुल की इस रैली पर कांग्रेस ही नहीं उसके सभी प्रतिद्वंद्वी दलों की भी निगाहें लगी हैं।

राहुल की इस रैली को प्रदेश कांग्रेस भव्य बनाने की तैयारी में है। पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और उनकी टीम ने अपने-अपने मोर्चों पर रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए पिछले कुछ दिनों से खूब ताकत लगाई है। कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि पीएम मोदी की रैली में जुटी भीड़ को पार्टी ने लक्ष्य बनाया है।
 दावा किया जा रहा है कि रैली प्रदेशभर से 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। गुरुवार को परेड मैदान का माहौल बताएगा कि कांग्रेस की लाइन कितनी बड़ी और लंबी खिंची। सियासी जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के सामने पीएम मोदी की रैली का टारगेट है। कांग्रेस इस टारगेट को अवसर में बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *