*दिल्ली हावड़ा रेल्वे लाइन किनारे25वर्षीय युवक का मिला शव*

जसवंतनगर। नगला कन्हई गांव के एक युवक का शव सिसहाट गांव के निकट दिल्ली हावड़ा रेलवे की डाउन लाइन पर पाया गया।
विवरण के अनुसार बीती रात्रि 12 बजे करीब स्थानीय पुलिस गश्त कर रही थी उसी दौरान रेलवे से आए मेमो पर पुलिस को सूचना मिली कि सिसहाट गांव की तरफ खंभा नंबर 1170/28 और 1170/30 के मध्य एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक नितेंद्र वशिष्ठ ने देखा कि एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है जिसका सिर बाईं ओर फटा हुआ है। उक्त शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बाद में उसकी शिनाख्त आकाश पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला कन्हई पोस्ट जगसौरा थाना जसवंतनगर के रूप में हुई है। आखिरकार यह युवक अपने गांव से यहां 5किलोमीटर दूर घटनास्थल तक कैसे पहुंचा जहां उसकी मौत हुई! हत्या है या आत्महत्या अथवा दुर्घटना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *