जनता की समस्याओं का हर सम्भव होगा समाधान : शरद बाजपेय।                                                            वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने अपने आवास पर सुनी जनता की समस्याएँ ।
समस्या समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से की बात

इटावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने अपने आवास पर इटावा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएँ सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से बात की ।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को सभी सुख सुविधाओं को प्रदान करने का भरपूर प्रयास किया गया है जो सफलता के साथ पूर्ण हुआ है फिर भी जनता की समस्याओं का हर सम्भव समाधान का प्रयास रहेगा । शरद बाजपेयी ने कहा कि आज इटावा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आये थे जिनमें, आवास, राशन, पेंशन, बच्चे की गुमशुदगी, आपसी विवाद, आयुष्मान कार्ड आदि समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर समस्याएँ निस्तारण करने को कहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *