*शिक्षिका की गोली मारकर हत्या*

*मैनपुरी-* जिले में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना घटित हुई। प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षिका का शव घर के अंदर मिला है। छाती में गोली के निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रका उर्फ मोनिका यादव देवी रोड स्थित अपनी ससुराल में रहती थीं। उनकी तैनाती मैनपुरी जनपद में प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में हैं। शुक्रवार सुबह उनका शव घर के अंदर मिला। इस घटना से आस पड़ोस के लोग सहम गए। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सूत्रों के मुताबिक महिला के सीने में गोली लगी है। पुलिस हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है। गोली किसने और क्यों मारी है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मायका पक्ष को सूचना दी गई है। वहीं ससुराली वाले मौके से फरार हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *