मथुरा थाना शेरगढ पुलिस द्वारा एक अन्तराज्यीय शातिर चोर अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार चोरी का ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल हुई बरामद

छाता ।। थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से चोरी का ट्रैक्टर चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलाह दो जिंदा कारतूस आदि बरामद किए गए हैं क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है उसी के क्रम में शेरगढ़ पुलिस द्वारा जमुना पुल नौहझील रोड पर चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर चालक को रोका गया जैसे ही उससे पूछताछ की तो शकपका गया फिर उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसने बताया कि
उसका नाम सुरेश चन्द पुत्र सत्यनारायण उम्र 23 वर्ष नि0 बोराज थाना भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान है जिसके कब्जे से एक ट्रैक्टर रंग नीला फार्मट्रैक 6060 व एक अदद् चोरी की स्पलैण्डर मो0सा0 मय एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद् जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये। अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि ट्रैक्टर और मो0सा0 दोनो चोरी की है चोरी की मौ0सा0 से अभियुक्त सुरेश चन्द उपरोक्त भरतपुर से अलीगढ गया था रोड किनारे से ट्रैक्टर को चोरी किया और ट्रैक्टर की लिफ्ट पर मो0सा0 को बांधकर भरतपुर ले जा रहा था तथा अभियुक्त ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व ही अलीगढ से यही मौ0सा0 भी चुराई थी।अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर आज जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *