आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों पर छापामारी की है। जिसमें मैनपुरी के मनोज यादव लखनऊ में गजेंद्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन चल रही है।

लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं।

मैनपुरी में आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह आरसीएल ग्रुप के मालिक एवं सपा नेता मनोज यादव घर पर छापा मारा है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे करीब 12 गाड़ियों से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने सपा नेता के घर को घेर लिया। अंदर आयकर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

इसके अलावा, आयकर विभाग की टीम मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर पहुंची है। राजीव राय ने कहा कि आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *