इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) HQ ट्रेनिंग कमांड ने एयर ऑफिसर कमांडिंग AF बीदर और कमांडेंट एयर फ़ोर्स एकेडमी हैदराबाद के अंतर्गत ग्रुप C सिविलियन पोस्ट्स की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.

इसके लिए विभाग ने रोजगार समाचारपत्र (18 दिसंबर से 24 दिसंबर) में डिटेल्‍ड नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार रोजगार समाचार में इस नोटिफिकेशन के प्रकाशन की डेट से 30 दिनों के भीतर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ग्रुप सी सिविलियन (कुक) के पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जानी है. कुल 05 रिक्‍त पद इस भर्ती के माध्‍यम से भरे जाएंगे जिसके लिए आवेदन ऑफलाइन माध्‍यम से किए जाने हैं. किसी मान्‍यताप्राप्‍त बोर्ड से 10वीं पास उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन का ऑफलाइन फॉर्म भी संलग्‍न है. कैंडिडेट इस फॉर्म में पूरी जानकारी भरें और बताए गए पते पर डाक के माध्‍यम से भेज दें. भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म के साथ मांगे गए डाक्‍यूमेंट्स भी डाक के माध्‍यम से भेजने जरूरी होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *