भारत और दक्षिण अफ्रीका  के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में महज कुछ दिन बाकी हैं. पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा और इसके लिए टीम इंडिया वहां पहुंच चुकी है.

टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार को जमकर प्रैक्टिस की. इसकी कुछ तस्वीरें कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. भारतीय टीम के पास आगामी सीरीज में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.

विराट कोहली ने प्रैक्टिस सेशन 1 पूरा होने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इसमें कप्तान पुजारा, अश्विन सिराज और ईशांत समेत कई खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं. विराट की सोशल मीडिया पर करोड़ों में फैन फॉलोइंग है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. दूसरा मैच 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग और तीसरा व आखिरी मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *