अभिषेक बच्चन को हाल ही में लोगों ने बॉब बिस्वास  में देखा, जिसके बाद न सिर्फ लोगों ने बल्कि खुद उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के शानदार अभिनेय की तारीफ की थी.

अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में 21 साल पूरे  कर लिए हैं. ये 21 साल की जर्नी कितनी मुश्किलों से भरी थी, इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है. जूनियर बी ने अपने दिल का हाल बयां किया तो अमिताभ ने रिएक्ट किया और कहा कि बिना मेहनत के जीवन में कुछ नहीं मिलता.

अभिषेक बच्चन  ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल के बारे में बातचीत की. उन्होंने खुलासा किया कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बाद भी उन्हें फिल्में मिलने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

बॉलीवुड में पूरे हुए इन 21 सालों में अभिषेक ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. उन्होंने बताया, ‘मैंने काम करते हुए एक्टर की अच्छी साइड भी देखी है और बेरोजगारी वाली साइड भी देखी है. यहां प्वाइंट ये है कि आप किसी भी चीज को पर्सनली नहीं ले सकते हैं. अखिरकार एक बिजनेस है. अगर आपकी एक फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं करती है, तो कोई भी व्यक्ति आपके साथ दूसरी फिल्म में पैसा नहीं लगाएगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *