सुल्तानपुर के करौंदीकलां के हिंदुआबाद गांव में प्रेम प्रसंग में महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला के देवरों को हिरासत में ले लिया है।

हिंदुआबाद गांव निवासी रमाशंकर व युनुस (38) निवासी मनगवां जनपद अयोध्या मुंबई में टैक्सी ड्राइवर थे साथ में काम करते-करते दोनों में दोस्ती हो गई। युनुस रमाशंकर के घर आने जाने लगा। इस बीच रमाशंकर की पत्नी राजकुमारी से यूनुस के अवैध संबंध हो गए।

रात में यूनुस रमाशंकर की पत्नी से मिलने आया था। इसकी भनक लगते ही रमाशंकर के भाई शिवकुमार व कृपाशंकर ने यूनुस को दबोच लिया। दोनों ने लाठी-डंडों से यूनुस की जमकर पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल यूनुस को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *