मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इसी साल 11 जनवरी 2021 को अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने अपने घर एक बेटी का वेलकम किया था। विराट-अनुष्का की प्यारी सी बेटी का नाम वामिका है, जिसका अर्थ मां दुर्गा के नामों में से एक है।

इस बात में जरा भी दोराए नहीं है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका पर किस कदर जान छिड़कते हैं। वहीं फैंस भी इस कपल के फैमिली पूरी होने से बहुत खुश हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की स्वतंत्रता और पैपराजी को वामिका की तस्वीरें साझा नहीं करने को लेकर धन्यवाद कहा है।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने अपने इस नोट में लिखा, हम भारतीय पैपराजी और कई मीडिया बिरादरी के आभारी हैं, जिन्होंने वामिका की तस्वीरें व वीडियोज को पब्लिश नहीं किया है। एक माता-पिता के रूप में, वामिका की तस्वीरें व वीडियोज लेने वाले लोगों (मीडिया और पैपराजी) से हम निवेदन करते हैं कि, हमें आगे बढ़ने (बेटी की गोपनीयता) में सपोर्ट करें।

विराट कोहली बीते दिनों टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका दौरे के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इस बीच विराट संग उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका कोहली भी नजर आये थे। जब एयरपोर्ट पर जाने के लिए विराट बस से उतर रहे थे, तब उन्होंने पैपराजी को वामिका कोहली की तस्वीरें व वीडियोज नहीं लेने की गुजारिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *