गोरखपुर जिले के कैंट इलाके में डीआईजी आवास के सामने बिलन्दपुर में शादी की सालगिरह के समारोह में रमेश कन्नौजिया को गोली मारने का आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने रविवार को ही आरोपी मक्खन तिवारी उर्फ राहुल की बुलेट को बरामद कर लिया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी। वहीं, पार्टी का आयोजक जितेंद्र उर्फ रघुनाथ शाही फरार चल रहा है।

रात में बिलंदपुर में जितेंद्र शाही के घर पर शादी की सालगिरह का समारोह आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए राजघाट के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले रमेश कन्नौजिया भी अपने दोस्त के साथ पहुंचे थे। रात में ही खाने पीने के बाद नाचने के दौरान विवाद हो गया।

तभी से वह फरार चल रहा था। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *