लिफ्ट लेकर टप्पेबाज ने जेब से 40 हजार उड़ाए,फिरोजाबाद जिले के युवक के साथ हुई घटना

 

लूट समझ फौरन मौके पर पहुंचे एसपी सिटी

जसवंतनगर(इटावा) क्षेत्र में हाइवे पर लिफ्ट के नाम पर एक टप्पेबाज ने बाइक सवार व्यक्ति की जेब साफ कर चालीस हजार की नगदी पार कर दी।

टप्पेबाज घटना को अंजाम दे अपनी बाइक से फरार हो गया।  टप्पेबाजी की  इस घटना की सूचना पुलिस को लूट के रूप में मिली ,तो  एसपी सिटी सहित आला अफसर आनन फानन में मौके पर पहुुंचे गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंन्द्रप्रकाश दुवे पुत्र रामनरायन निवासी कोरारी खेडा, थाना नगला खंगर ,जनपद फिरोजाबाद स्पेलेन्डर बाइक से जसवंतनगर कस्बे के किसी सर्राफा व्यवसायी के गठोंद रखकर घर वापस आ रहे  थे ,तभी गढी जालिम मोड के करीब राधा वल्लभ फिलिग स्टेशन पर एक युवक ने वाइक को रूकवाया। उसने कहा कि उस की गाडी राहुल कोल्ड स्टोर के सामने खराब हो गयी है,उसे वहाॅ तक छोड दो। इस युवक को बाइक पर बैठाकर जैसे ही उसे कोल्ड स्टोर के पास छोडा,तो वहा पहले से ही  खड़ी दूसरी बाइक से यह टप्पेबाज युवक के भाग गया।

कुछ देर वाद जैसे ही चंद्रप्रकाश दुबे की नजर जेब पर गयी ,तो उनकी जेब मे रखी नगदी गायब थी और जेब कटी हुई दिखायी दी। फौरन ही थाना पुलिस को सूचना दी।       मौके पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह सीओ सिटी अमित कुमार मौके पर पहंुचे और घटना की विस्तृत जानकारी पीडित से हासिल कर पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *