इटावा मैनपुरी मार्ग नगला राठौर व हैवरा के बीच गिट्टी से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलटा बड़ा हादसा होने से टला।

जसवंतनगर।बताते चलें ग्वालियर से गिट्टी भरकर बदायूं जा रहा ट्रक आज सुबह 4:00 बजे सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा मैनपुरी हाईवे मार्ग के नगला राठौर व हैवरा के पास बीचो बीच सड़क पर पलट गया जिससे बड़ा हादसा होने से टला चालक व परिचालक पूरी तरह से सुरक्षित निकले ट्रक पलटने की सूचना पर सैफई थाना पुलिस मौके पर पहुंची चालक व परिचालक को तुरंत ट्रक से बाहर निकाला हालांकि मामूली चोटें आई थी लेकिन ट्रक पलटने से इटावा मैनपुरी मार्ग पर आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि एक तरफ से ही गाड़ियों को आना जाना रहा आज दोपहर 3 :00 बजे तक बड़ी समस्या से जूझना पड़ा बाद में पुलिस ने क्रेन मशीन लगाकर ट्रक को हाईवे से हटवाया इस बीच हाईवे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रही
ट्रक चालक श्यामवीर पुत्र इंद्रजीत निवासी चौसा थाना कुटिया जिला ग्वालियर व परिचालक उदय पुत्र गोपी निवासी मांगरोल थाना कोतवाली जिला दतिया पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *