बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को रेड ड्रेस में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया है।

एक्ट्रेस काजोल ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- यह तो शुरुआत है क्रिसमस की तरह दिखने की।उनकी इस तस्वीर को 59 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर लगातार फैंस की टिप्पणियां आ रही हैं।

इस तस्वीर में काजोल लाल रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस उनकी इस तस्वीर को ब्यूटीफुल बता रहे हैं। कई यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें गॉर्जियस, क्वीन और ब्यूटीफुल इत्यादी लिख रहे हैं।

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन भी अपनी मां की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस फोटो में काजोल मुस्कार रही थी और उन्होंने कैप्शन में लि था- मेरी आंखों में वह पागल खुशबू देखो.. इतना खुश कि मैं लगभग ऊंची हूं!

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *