हमीरपुर-डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण वैक्सीनेशन बढ़ाने के दिए निर्देश।

प्रदेश में कोरोना के नए वैरीअंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन हमीरपुर ने भी इससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाई जा रही है साथ ही साथ सुस्त हुई कोविड-19 डेस्क को फिर सक्रिय किया जा रहा है इसी को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए जिलाधिकारी हमीरपुर में जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया अस्पताल पहुंचे मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना साथ ही साथ 25 सालों से बंद पड़ी अस्पताल की लिफ्टों को पुनः चालू कराने का आश्वासन दिया इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की चेतावनी दी !

हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित सदर महिला और पुरुष अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करने जिलाधिकारी चंद्र भूषण त्रिपाठी जा पहुंचे जिसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित हो रही ओपीडी का निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानते हुए सीएमओ हमीरपुर से तत्काल मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाने का आदेश दिया साथ ही साथ कोविड-19 बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन बढ़ने के साथ कोविड-19 हेल्प डेस्क को पुनः सुचारू रूप से चालू करने के आदेश दिए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 1985 से से बंद पड़ी अस्पताल की लिफ्टों का निरीक्षण कर उन्हें पुनः चालू करवाने के लिए शासन को पत्राचार करने के आदेश दिए और अस्पताल प्रशासन को अस्पताल में साफ सफाई रखने के निर्देश देते हुए मरीजों का सही इलाज के साथ अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध करवाने के आदेश भी दिए

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *