*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की50फ़ीट दीवाल भरभराकर पलटी*

जसवंतनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एक 50 फीट दीवार भरभरा कर पलट जाने से पड़ोस में झोपड़ी डालकर रह रहे एक दंपत्ति की सवा लाख रुपए कीमती घोड़ी मलबे में दबकर मर गई।


पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि रात 10:40 बजे करीब उक्त कॉलेज की एक दीवार जो अचानक भरभराकर पलट गई। वहीं पास ही उनकी एक घोड़ी व उसका बच्चा बंधा हुआ था। कुछ महीने पहले एक लाख छब्बीस हजार रूपए जुटाकर खरीदी गई इस घोड़ी को शादी ब्याह में ले जाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उस घोड़ी के बुरी तरह घायल होने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हुई जबकि घोड़ी के बच्चे की जान बच गई है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *