इस साल 2021 में बॉलीवुड की सबसे चौंकाने वाली खबरों में से एक थी आमिर खान  का दूसरा तलाक. किरण राव ( से तलाक की इस खबर के बाद आमिर के फैंस को जमकर धक्का लगा था.

वहीं अब कुछ तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. तस्वीरें वायरल होने की वजह यह है कि ये आमिर खान की तीसरी शादी की तस्वीरें बताई जा रही हैं, इनमें आमिर दूल्हा और फातिमा सना शेख दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं इस खबर और तस्वीरों का सच…

आमिर खान ने ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख से तीसरी शादी कर ली है. इन तस्वीरों के साथ कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि आमिर खान अपनी आने वाली मोस्टअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) की रिलीज के बाद अपनी शादी का ऐलान करेंगे.

एक फेसबुक पोस्ट के बाद यह फोटो और खबर वायरल होना शुरू हुई है. जिसमें बताया जा रहा है कि आमिर और फातिमा निकाह कर चुके हैं. आपको याद दिला दें कि जब किरण राव और आमिर खान ने अपने तलाक की बात जाहिर की थी तब भी फातिमा लोगों के निशाने पर थीं.

आपको बता दें कि आमिर खान और फातिमा की ये तस्वीर असली नहीं है बल्कि गौर से देखने पर पता लगता है कि इनसे छेड़छाड़ की गई है. असली तस्वीर में आमिर खान, किरण राव के साथ खड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *