करीना कपूर खान पिछले दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे रिकवर हो रही है।  कोविड 19 का शिकार होने के बाद करीना का फिलाहल क्वारंटीन पीरियड चल रहा है।

ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर का अपनी हेल्थ की अपडेट फैंस को दी है।, करीना कपूर अपने लेटेस्ट नोट के जरिये इस बात को जानने की कोशिश कर रही हैं कि कोरोना को लेकर क्या चल रहा है? इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस से सवाल पूछा कि हम कोविड के में हैं या नहीं? ।

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस को संदेश देते हुए अपने इस नोट में लिखा, मैं अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हूं कि हम कोविड के समय में हैं या नहीं… वैसे भी, दिन 12 … जाने के लिए दो दिन… सभी सुरक्षित रहें।

गौरतलब है करीना कपूर पिछले दिनों एक पार्टी के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद से वह सेल्फ क्वारंटीन में हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस कोरोना से दिन पर दिन रिक्वर कर रही हैं। वह किसी से नहीं मिल रहीं और न ही उनके कमरे में कोई आ-जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *