Sunday , October 20 2024

इटावा बकेवर,भाजपा किसान मोर्चा का विशाल सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्बोधित किया

बकेवर,भाजपा किसान मोर्चा का विशाल सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्बोधित किया

बकेवर , भाजपा किसान मोरचा के तत्वावधान मे किसानो का महा सम्मेलन बकेवर मे औरैया रोड़ पर पराग ड़ेरी के सामने आयोजित किया गया ।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे पधारे प्रदेश अध्यक्ष मा श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने किसानो को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज योगी जी के शासन काल मे भय मुक्त ,शान्ति युक्त वातावरण की स्थापना प्रदेश मे देखने को मिल रही।यह वही प्रदेश है जहा 2017 से पहिले बहिने, बेटियाँ, अपने घर से निकलने के लिये डरती थी आज योगी जी के कार्यकाल मे चिता मुक्त होकर आधीरात को भी निडर होकर इटावा से शॉपिंग कर घर जा सकती है।
सथियो प्रदेश को 24 घन्टे विजली, 41 लाख लोगो को मुफ्त आवास, करोडो लोगो के घरो मे मुफ्त विजली कनेक्शन , 5 लाख युवाओ को बिना रिश्वत के सरकारी नौकरिया प्रदान करने का काम योगी सरकार ने किया है।यही नही 15 करोड उत्तरप्रदेश बसियो को मुफ्त खाध्यान्न, 5 लाख परिवारो को मुफ्त इलाज हेतु स्मार्ट कार्ड उपलव्ध कराये है।इसके अतिरिक्त किसानो को मुफ्त मे मृदा परीक्षण ,मुफ्त बीज, 80 % छुट पर शोलर पम्प लगवाने, कृषि यंत्रो मे भी 60% छुट दी जा रही ।ये सव कार्य योगी और मोदी सरकार किसानो के हित मे कर रही है। आज मोदी जी और योगी जी की उत्तम कार्य शैली से देश और प्रदेश का विकास तीब्र गति से हो रहा है । आज हम सव मिलकर एक बार फिर योगी सरकार के हाथ मजबुत करे ।ताकि प्रदेश के विकास को नयी दिसा मिल सके ।53 नये मेडिकल कालेज , 5 सुपर हाईवे , महा नगरो मे मैट्रो और प्रदेश के घर घर तक स्वच्छ जल पहुचाने, और हर गरीव को पक्का घर दिलाने का योगी जी का सपना पुरा हो सके। डबल इंजन की सरकार से ही प्रदेश का समुचित विकास सम्भव हो सकेगा।उन्होने सभी जनसमुदाय से अपील की एक बार फिर भाजपा को बोट देकर 2022 मे योगी जी की सरकार बनाये।
इस अबसर परसंजीव राजपूत जिलाध्यक्ष, सांसद रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भर्थना विधायक सावित्री कठेरिया, वी के गंगवार प्रदेश उपाध्यक्ष ,जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह,विधान सभा प्रभारी श्रीकांत पाठक,क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव महेश दुवे, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास भदौरिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अब्धष चतुर्वेदी, जिला महामंत्री ,प्रशान्त राव चौवे, अन्नू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुशील राजपूत, विनय चौहान , प्रदीप तिवारी राजेश तिवारी, किसान मोर्चा मंडल बकेवर के अध्यक्ष संजय दुवे , मंडल महा मन्त्री डा राजेश सिंह चौहान उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चौहान , ऋषिकेष शर्मा और भाजपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता और बडी मात्रा किसान भाई/ बहिने एवं जन समुदाय मौजूद रहा।