बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। दोनों को सुपरस्टार डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म में साथ देखा जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मियां’ की तर्ज पर होगी.

फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।  इस फिल्म की रिलीज डेट साल 2023 में आ सकती है। अक्षय कुमार इन दिनों वासु भगनानी की फिल्म ‘सिंड्रेला’ में काम कर रहे हैं।

फिल्म के प्रशंसकों को पता ही होगा कि अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने 1998 की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों कलाकार डबल रोल में नजर आए थे।

जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म के एक गाने में माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. यह फिल्म एक कॉमेडी और एक्शन फिल्म थी।

फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार फिलहाल ‘सिंड्रेला’, ‘अतरंगी रे’, ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षा बंधन’, ‘ओएमजी-2’, ‘राम सेतु’ और ‘गोरखा’ जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *