*इटावा:-* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना कहा कि सपा सरकार में हर और गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार था, अखिलेश जी कह रहे है कि वो आ रहे है क्यों आ रहे है क्या गरीबो को कुचलने आ रहे है???दलितों का शोषण करने आ रहे है??? वही जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कल हाई कौर्ट की चुनाव बढ़ाने को लेकर की गई टिप्पणी पर पूछा गया तो स्वतंत्र देव सिंह सवाल को सुनकर बिना जवाब दिए चलते नज़र आये,

वही मंच से भाषण के दौरान कहाँ कि बीजेपी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है, पहले लडकिया और महिलाये सड़को पर सुरक्षित नही निकल सकती थी लेकिन अब रात को 12 बजे भी सुरक्षित निकल सकती है

स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने और योगी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की

इस दौरान सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया सदर विधायक सरिता भदौरिया, प्रशान्तराव चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल भदौरिया भाजपा किसान मंच के उपाध्यक्ष विकास भदौरिया समेत पार्टी के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन शिवाकांत चौधरी ने किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *