सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं। बिग बी फैंस के साथ अक्सर कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब महानायक अमिताभ बच्चन ने सांता क्लॉज बनकर फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

 बिग बी ने खुद की एडिट की हुई फोटो को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह सांता क्लॉज लुक में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन की लंबी सफेद दाढ़ी और रेड आउटफिट काफी कूल लग रहा है और उनकी इस पोस्ट पर फैंस का भी रिएक्शन आना शुरू हो गया है। ज्यादातर लोगों को बिग बी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

तस्वीर के कैप्शन में महानायक लिखते हैं, शांति, सुकून, सुरक्षा और ढेर सारा प्यार। बिग बी ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक हर्ट इमोजी बनाया है। वहीं ढेरों फैंस अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को देखकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

इस दौरान एक फैन ने बिग बी की फोटो पर कमेंट करके लिखा, ये अभी तक का सबसे क्यूट सांता क्लॉज है। अन्य फैन ने लिखा, ‘वाओ सर। मैरी क्रिसमस। एक ने लिखा मुझे आप बहुत पसंद हो। वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘हो हो हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *