औरैया,संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव नाले में मिलने से फैली सनसनी

थाना क्षेत्र के गांव सल्हूपुर का रहने वाला है मृतक किसान

खाद लेने के लिए गया था मृतक किसान

 

फफूंद /औरैया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किसान खाद लेने के लिए जुआ संघ पर गया हुआ था। देर रात्रि तक खाद लेकर घर नही पहुँचने पर स्वजनों ने तलाश जारी की लेकिन कोई जानकारी नही मिली सुबह अधासी भर्रापुर प्रतीक्षालय के पास में बने नाले में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुँचे स्वजनों ने शव की शिनाख्त की पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सल्हूपुर निवासी 49 वर्षीय किसान नन्दलाल दोहरे पुत्र हीरालाल शुक्रवार की दोपहर में खेतों में खाद डालने के लिए जुआ संघ की कहकर स्वजनों से साइकिल व रुपये लेकर निकला था। देर रात्रि खाद लेकर जब वह घर नही पहुँचा तो स्वजनों ने तलाश जारी की लेकिन कोई जानकारी नही मिली।
शनिवार की सुबह फफूंद बाबरपुर मार्ग पर भर्रापुर अधासी गांव के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय के पास से निकले नाले में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों में खलबली मच गई तथा सूचना मिलते ही आस पास गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गये तथा पुलिस को पानी मे शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पानी मे पड़े शव को बहार निकाला। तलाशी लेने पर उसकी जेब से निकले आधार कार्ड से पहचान हो सकी। तथा स्वजनों को जानकारी दी गई। जानकारी होते ही घटना स्थल पर स्वजन पहुँच गये जिन्होंने पहचान की। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *