औरैया,तुलसी दिवस पर हुआ तुलसी पूजन

औरैया,एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि.औरैया की महिला शाखा तुलसी द्वारा तुलसी दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को शाम 4 बजे गुरुहाई मोहाल स्थित शाखा की सक्रिय सदस्य आशा विश्नोई के निज निवास पर विधि विधान से तुलसी जी की पूजा अर्चना के उपरांत भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत तुलसी मैया का भव्य श्रंगार व तुलसी महिमा का गुणगान किया गया, तुलसी शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि जिस घर में तुलसी का वास होता है वह घर मंदिर के समान होता है, तुलसी 24 घंटे ऑक्सीजन देती है, महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता ने बताया कि तुलसी गुणों की खान है, तुलसी दल का दैनिक उपयोग करने से तमाम बीमारियां दूर रहती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मी गुप्ता, बबीता गुप्ता, ममता विश्नोई, संगीता भदौरिया, आशा विश्नोई, शशि गुप्ता, क्षमा सोनी, मालती लक्षकार, रिंकी शुक्ला, सुनीता चौबे, मीरा गुप्ता, पूनम दुबे, सीमा गुप्ता, रानी दुबे, एकता गुप्ता, शर्मिष्ठा गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, सीता पोरवाल, नीलम पोरवाल, गीता तिवारी, सीमा पोरवाल, पूनम पोरवाल, बबिता बिश्नोई आदि सदस्य मौजूद रहीं।
ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *