फिल्मों और क्रिकेट का हमारे देश के लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखाई देता है. ऐसे में अगर कोई फिल्म क्रिकेट पर आधारित बनाई जाती है तो लोगों की उम्मीद उससे और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

कबीर खान की मच अवेटेड फिल्म 83  का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. इसी वजह से मेकर्स ने भी लंबा इंतजार किया और जैसे ही सिनेमाघर खुले उन्होंने फिल्म  को रिलीज करने की घोषणा की.

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि फिल्म के कलाकारों ने खूब प्रमोशन किया था और फिल्म समीक्षकों ने कहानी से लेकर कास्ट की एक्टिंग तक को खूब सराहा था.

रणवीर सिंह 83 में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं फिल्म की कहानी 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड पर बेस्ड है. पहले दिन 83 ने 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया.

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 30 से 35 फीसदी की उछाल हुई है और लगभग फिल्म ने 16 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म का ये शुरुआती आकंड़ा है जिसमें आगे मामूली फेरबदल देखने को मिल सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *