*इटावा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*

*जनपद में महिला/बालिकाओं संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 25.12.2021 को नाबालिग बालिका की मॉ द्वारा थाना भरथना पर सूचना दी गयी कि दिनांक 23.12.2021 को उसकी पुत्री की तबियत खराब हो गयी थी तो मेरे द्वारा अपने पडोसी जयदीप पुत्र फूल सिंह एवं पास के गांव उसके मित्र रामपाल पुत्र फूल सिंह के साथ बुलेरो गाडी से कुदरकोट दवा लेने हेतु भेजा था । जब वो लोग मेरी पुत्री को दवा दिलाकर वापस घर आये तो मेरी पुत्री बेहोशी की अवस्था में थी । जब मेरी पुत्री को होश आया तो उसके द्वारा बताया गया कि रास्ते में उक्त दोनो व्यक्तियों के द्वारा मुझे मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में मेरे साथ उन दोनों व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया । वादिया की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना भरथना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0स0 444/21 धारा 376डी भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम 1. जयदीप पुत्र फुलसिहं 2. रामपाल पंजीकृत किया गया ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *