भरथना

लोकतंत्र सैनानी व वरिष्ठ भाजपा नेता वंशीधर शाक्य के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुँचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, तहसीलदार मोनालीसा जौहरी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजली अर्पित की।

तहसील क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा (बाहरपुरा) निवासी करीब सौ वर्षीय लोकतंत्र सैनानी व वरिष्ठ भाजपा नेता वंशीधर शाक्य ने रविवार को अपने निवास पर अन्तिम सांँस ली।

जानकारी के अनुसार उन्होंने  वर्ष 1969 में विधान सभा भरथना से जनसंघ से  विधायक का चुनाव लडा था तथा वर्ष 1975 में इमरजेंसी के समय जेल भी गये थे। साथ ही वह संघ परिवार के आजीवन सदस्य थे। वर्ष 1992 में प्रदेश में मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नेतृत्व में चल रही सरकार में वह स्थानीय कृषि उत्पादन मण्डी समिति के अध्यक्ष भी रहे थे।

सूचना पर विधायक सावित्री कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, पूर्व प्रधान अनिल पोरवाल, मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव, मंत्री कृष्णहरि दुबे आदि के अलावा तहसीलदार मोनालीसा जौहरी व लेखपाल अनिल यादव आदि उनके आवास पर पहुँच कर उनके दो पुत्र धर्मवीर व बलवीर को ढांढस बधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

 

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *