भाजपा की जन विश्वास यात्रा पहुँची कासगंज कार्यक्रम पहुँचे गृहमंत्री अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्या

कासगंज, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों जोर शोर से वोट बैंक बढ़ने में लगी हुई है, इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीते दिनों पूर्व पूरे प्रदेश में जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है जन विश्वास यात्रा आज कासगंज जनपद के सोरों गेट स्थित 12 पत्थर मैदान पर पहुंची, जहाँ विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे, साथ ही उनके साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद रहे।

कासगंज के पत्थर मैदान में हो रही जनसभा के मंच पर पहुंच कर केंद्रीय गृहमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया, इस दौरान दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बाबूजी के बाद पहली बार कासगंज आया हूं। यह क्षेत्र भाजपा का था और रहेगा,
आगे कहा कि यह ब्रज भूमि महावीर सिंह राठौर, तुलसी दास की जन्म भूमि है, कल्याण सिंह ने पिछड़ों कमजोर के कल्याण का काम किया था, भीड़ यह बता रही है कि यहां के लोगों में बाबूजी आज भी जिंदा हैं, यहाँ जनविश्वास को जनसमर्थन मिल रहा है, बुआ बबुआ की सरकार में सभी का विकास नही हुआ, सपा बसपा परिवारवादी पार्टी हैं, सबका विकास, सबका साथ के मार्ग पर चलने वाली भाजपा इस बार तीन सौ पार होगी, कासगंज के युवा चौका लगाकर भाजपा की सरकार बनाएं, उन्होंने कहा कि जब मैं यूपी का प्रभारी था तो यही शिकायत मिलती थी कि सपा के गुंडे जीने नही दे रहे, अब पांच साल में गुंडो का यूपी से पलायन हो गया है, उन्होंने कहा कि
हमने धारा 370 को जनता के मिले बहुमत से हटा दिया, अखिलेश, कांग्रेस और हाथी वालों ने इसका विरोध किया, पहले आतंकी सैनिकों को मारकर चले जाते थे और दिल्ली के माथे पर जूं नही रेंगती थी, अब उत्तर प्रदेश गुंडा राज्य से मुक्त हुआ।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले भाजपा को सत्ता से नहीं रोक सकते है, उत्तर प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम की खातिर गद्दी को लात मारी, विपक्ष के लोग उन्हें श्रदांजलि देने नहीं गए इसका जवाब देना है, सबका साथ सबका विकास किया है।

जनसभा के दौरान जब अमित शाह संबोधित कर रहे थे तभी बीच में 26 जनवरी को दंगाइयों के हाथाें मारे गए चंदन गुप्ता के भाइ विवेक गुप्ता हाथ में झंडा लेकर और न्याय की मांग करते हुए पहुंच गए, उस वक्त उन्हें शांत करके बैठाया गया लेकिन सभा के समाप्त होने पर उपमुख्यमंत्री ने न्याय का वादा करते हुए चंदन गुप्ता को राष्ट्र भक्त कहा।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *