कोरोना वायरस और लॉकडाउन के हटने के बाद इस साल कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं और शुरुआत में अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई थी।

अब इस वक्त उनकी फिल्म पृथ्वीराज के ट्रेलर को लेकर एक खबर सामने आई है जो कि चर्चा में चल रही है।जन्मदिन पर फैंस के लिए सलमान खान का तोहफा, बीइंग ह्यूमन प्रोडक्ट्स पर दी भारी छूट!

दरअसल इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज होने वाला था लेकिन अब ये पूरी तरह से आगे के लिए टाल दिया गया है। सोर्स के मुताबिक ये ट्रेलर कुछ दिनों के बाद रिलीज होगा और इसका कारण कोरोना वायरस का नया वैरिएंट बताया जा रहा है

ऐसे मे फिर से सख्ती की जा रही है और कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। खबर आई थी कि महाराष्ट्र में कस ज्यादा हैं इसलिए सरकार ने थिएटर्स 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार आने वाले साल में कई फिल्मों की रिलीज के साथ नजर आने वाले हैं। फैंस को ऐसी उम्मीद है कि सभी फिल्म शानदार साबित होने वाली हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *