झारखण्ड के जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास कंचन नाम की युवती पर बाइक सवार एक युवक ने धारदार हथियार से हमला  कर दिया.

स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक मौके से फरार हो गया. हालांकि, इस बीच युवक की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई. स्थानीय लोगों ने जुगसलाई पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने युवक के बाइक को भी जब्त कर लिया है. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस  हमलावर की पहचान में जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती पैदल ही जा रही थी.

तभी बाइक से एक युवक ने उसे रोका और बात करने लगा. इतने में ही दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *