*गांजा वेचते हुये एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

जसवंतनगर। निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह कस्बे में गश्त कर रहे थे उसी दौरान उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई के गांव कंचनियां में एक व्यक्ति गांजा की बिक्री कर रहा है तो मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर अपने हमराहियों के साथ गांव कंचनिया की तरफ जा रहे थे तो उसी दौरान गांव के किनारे पर खड़ा एक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तो हमराही कांस्टेबल अनुज कुमार,रिंकू सोलंकी, और श्याम सिंह ने दौड़ कर उसे पकड़ लिया जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ और जब उससे नाम पूछा तो उसने अपना नाम प्रताप सिंह पुत्र धनीराम निवासी नगलाकंचनिया उम्र 44 साल बताया जिसे निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह एनडीपीएस की धारा 8/20 एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

फोटो:-NDPS में पकड़ा गया आरोपी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *