उत्तराखंड में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तीन और नए मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। देहरादून में दो बुजुर्ग और हरिद्वार में एक युवक ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया।

तीन संक्रमित यमन और दुबई से लौटे हैं। लंदन से लौटी एक महिला की ओमिक्रॉन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। हरिद्वार व देहरादून में ओमिक्रॉन के तीन नए संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में यमन से लौटा 28 वर्षीय युवक की मेला चिकित्सालय हरिद्वार कोविड आरटीपीसीआर जांच की गई थी।
मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दिशा-निर्देश जारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने पर सभी सीएमओ को ओमिक्रॉन की रोकथाम और बचाव के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी अस्पतालों में इनफ्लूएंजा व गंभीर सांस ग्रसित मरीजों की सघन निगरानी कर कोविड जांच करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *