दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। लेकिन परेशानी की बात ये है कि कप्तान रोहित शर्मा के वनडे सीरीज में भी खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसल रोहित शर्मा की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और ऐसे में उनका वनडे सीरीज खेल पाना भी मुश्किल लग रहा है। इस वजह से BCCI ने वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी अगले 3-4 दिनों के लिए टाल दिया है।

रोहित शर्मा इन दिनों हैमस्ट्रिंग इंज्यूरी से जूझ रहे हैं और फिलहाल वो बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वैसे तो रोहित शर्मा फिट दिख रहे हैं।

30 या 31 दिसंबर तक रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए फिट नहीं पाये गये, तो केएल राहुल को टीम की कमान संभालने का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

दोनों ही खिलाड़ियों ने विजय हजारे ट्रॉफी और IPL में शानदार प्रदर्शन किया था। चर्चा है कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शाहरुख खान के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *