आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने से पहले इंग्लैंड में 2023 एशेज सीरीज जीतना और भारत को उसकी सरजमीं पर हराना चाहते हैं।

 उन्होंने कहा, ‘हमने अभी भारत को भारत में नहीं हराया है। हम ऐसा करना चाहेंगे। इंग्लैंड में 2019 में श्रृंखला ड्रॉ रही थी लेकिन उम्मीद है कि अगली बार हम जीतेंगे।’

इंग्लैंड में तीन सीरीजों में 13 और भारत में दो सीरीजों में आठ टेस्ट खेल चुके वॉर्नर का दोनों देशों में खराब रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने क्रमश: 26 और 24 की औसत से रन बनाए और एक भी शतक नहीं जमा सके।

उन्होंने कहा, ‘जेम्स एंडरसन ने उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए मानदंड कायम कर दिए हैं। मैं अपनी ओर से रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। मैं फॉर्म में हूं। नए साल में एक बड़ी पारी का इंतजार है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *