विक्की कौशल धूमधाम के साथ कैटरीना कैफ  से शादी करने के बाद अपने काम पर लौट आए हैं. विक्की इन दिनों सारा अली खान  के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

क्रिकेट की ऐतिहासिक जीत पर बनी फिल्म ’83’ के लिए विक्की कौशल ने ऑडिशन दिया था. कबीर खान अपनी फिल्म में फेमस क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का रोल देने के लिए तैयार थे.

विक्की ने ’83’ के लिए ऑडिशन फिल्म ‘राजी’ से पहले दिया था. ‘राजी’ 2018 में रिलीज हुई और हिट हो गई. इसके बाद एक्टर ने ’83’ फिल्म में काम नहीं करने का फैसला कर लिया, क्योंकि एक्टर किसी फिल्म में सेकेंड लीड की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे. सूत्रों की माने तो मोहिंदर अमरनाथ के रोल में कबीर सिर्फ विक्की को ही लेना चाहते थे.

विक्की कौशल ने जब फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया तो कबीर खान ने साकिब सलीम को कास्ट किया. 24 दिसंबर को ’83’ फिल्म रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है.

वहीं मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी सराहा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *