भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविश्वास यात्रा बुधवार को सेवापुरी के कपसेठी के रास्ते वाराणसी की सीमा में प्रवेश करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में सेवापुरी, रोहनिया के साथ ही शहर की कैंट, दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा में रोड शो निकाला जाएगा।

जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं यात्रा प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि जनविश्वास यात्रा बुधवार को वाराणसी पहुंचेगी। स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं शहर में यात्रा भिखारीपुर के रास्ते महानगर में प्रवेश करेगी।
बनारस से जौनपुर जाएगी यात्रा यहां से काशी विश्वनाथ धाम, चौक थाना, नीचीबाग महानगर कार्यालय होते हुए मैदागिन होते हुए लहुराबीर जाएगी। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि जनविश्वास यात्रा 30 दिसम्बर को वाराणसी जिले की शिवपुर विधानसभा के रिंगरोड कार्यालय से पूर्वान्ह 10 बजे शुरु होगी और पिंडरा के रास्ते जौनपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *