पंजाब के अबोहर जिले में अंगीठी की आग ने घर की खुशियां ही उजाड़ दी। यहां सीडफार्म में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बीती रात ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए परिवार के तीन बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी कृष्णा (35) पिछले कुछ वर्षों से सीडफार्म के पीछे एक पोल्ट्री फार्म में अपनी पत्नी राधा (32) और तीन बच्चों पूजा (07), दीप (05) और पूनम (02) के साथ रहता था।
कमरे में अंगीठी जलाकर पूरा परिवार सो गया। कमरे में ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कृष्णा और राधा दोनों ही बेहोश मिले।

नगर थाना नंबर एक के एएसआई बहादुर सिंह अपनी टीम समेत अस्पताल पहुंचे और घटना का जायजा लिया। वहीं नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला व चिमन लाल ने अस्पताल पहुंच कर तुरंत दंपत्ती को ऑक्सीजन लगवाया और फरीदकोट लेकर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *