सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फॉर्महाउस में वक्त गुजार रहे हैं।  सलमान को सांप काटने की खबर से फैंस के होश उड़ा दिये थे। सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं।

इस वीडियो में सलमान खान ऑटो रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं और जैसे ही लोगों को भनक लगी कि ऑटो में भाईजान हैं, सड़क पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है, कई लोग उनके वीडियो बनाने लगे।

सलमान जो ऑटो चला रहे हैं, उसमें सवारी भी बैठी हुई है। अब वो सलमान के पहचान के लोग ही थे, या अंजान थे, इसकी जानकारी नहीं है। कोई शक नहीं कि सड़क पर खड़े उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज रहा। सोशल मीडिया पर सलमान का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

फिल्मों की बात करें तो सलमान खान फिलहाल टाइगर 3 की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा था, “फिलहाल हम दबंग पर काम कर रहे हैं, उसकी कहानी लगभग पूरी हो चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *