क्षेत्र के गाँव जगसोरा में50वर्षीय अधेड़ की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

पुलिस जाँच में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रात्री10बजे के करीब नाले में पड़ा हुआ मिला था अधेड़ का शव

जसवंतनगर।क्षेत्र के जगसौरा गांव में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

उक्त गांव निवासी संजय सैनी ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसके पिता सुदामा सैनी पुत्र रामसेवक नशे की हालत में होने के कारण नाले में गिर गए थे इस कारण उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।जाँच की जा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *