तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

जसवंतनगर/इटावा। जैन समाज ने तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु एवं तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया।
जैन धर्म के 8 वें तीर्थंकर श्री चंद्रप्रभु एवं 23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ की प्रतिमाओं के साथ नगर में प्रभात फेरी निकाली गई और भगवान के संदेशों को समझ कर जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गई। पांडूक शिला पर तीर्थंकर भगवान का भव्य जन्मोत्सव अभिषेक व सभी इन्द्रों द्वारा तीर्थंकर भगवान का पूजन एवं गुणगान संगीतमय भक्ति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील जैन,अमित जैन, तन्मय जैन, अनुपम जैन, निकेतन जैन, नीरज जैन, राकेश जैन, राज कमल, मनोज, सौरभ, प्रखर जैन इत्यादि का सहयोग रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *