नए साल में बहुत कुछ नया होगा. ICC रैंकिंग में भी हलचल देखने को मिलेगी. लेकिन, नए साल की हलचल को देखने से पहले साल 2021 की आखिरी ICC रैंकिंग पर निगाह डाल लेना जरूरी है.  किस खिलाड़ी ने नंबर वन बल्लेबाज या फिर गेंदबाज बनकर साल 2022 में प्रवेश किया.

ICC ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग जारी की है. इस रैंकिंग में टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 915 रेटिंग अंक के साथ बल्लेबाजों के बीच नंबर वन हैं. उनके ठीक पीछे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट है

न्यूजीलैंड के कप्तान टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर जबकि भारत के रोहित शर्मा 5वें नंबर पर हैं.

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने अपनी नंबर वन की पोजीशन के साथ साल 2021 का अंत किया है. उनके बाद दूसरे नंबर पर भारत के आर.

टेस्ट में लाबुशेन तो वनडे बल्लेबाजी की ICC रैंकिंग में साल 2021 का अंत टॉप पर रहकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने किया है. उनके 873 रेटिंग अंक हैं. वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर रहे. वहीं वनडे गेंदबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट नंबर वन पर रहे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *