बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने साल 2021 के आखिरी दिन एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. करीना कपूर  ने जेह  की क्यूट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर मां की ममता जाहिर की है.

करीना कपूर ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा कि इसके दो दांत साल 2021 का बेस्ट पार्ट हैं. करीना ने इसी के साथ मेरा बेटा का हैशटैग इस्तेमाल करते हुए सभी को न्यू ईयर  विश किया है.

करीना कपूर  के लेटेस्ट पोस्ट पर नेटीजन्स का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है. जेह की प्यारी-सी फोटो देखने के बाद फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं. करीना कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं.

करीना कपूर बॉयज तैमूर अली खान और जेह अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया  पर शेयर करती हैं तो वह तुरंत वायरल होने लगती हैं. जेह की लेटेस्ट फोटो भी इंस्टाग्राम  पर काफी पसंद की जा रही है. कुछ ही देर में करीना के लेटेस्ट पोस्ट को करीब 80 हजार लोगों ने लाइक किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *