फ़िरोज़ाबाद

अहमदाबाद से फिरोजाबाद लाई भरकर आ रहे कंटेनर (ट्रक )में लगी भीषण आग,ट्रक धू धू कर जला,चालक ओर परिचालक ने कूद कर बचाई अपनी जान,आग के लाइव वीडियो है।

दरअसल पूरा मामला थाना टूंडला क्षेत्र के राजा के ताल के समीप का है,जहां एक कंटेनर चालक अपने कंटेनर में लाई के बोरे भरकर अहमदाबाद से फिरोजाबाद लेकर आ रहा था तभी फिरोजाबाद के राजा के ताल nh2 के समीप कंटेनर में अचानक आगे के हिस्से में आग लग गई और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा वही कंटेनर चालक की माने तो कंटेनर के अंदर रखी बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है आग की खबर से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई,तब आग पर काबू पाया वही आग लगने के बाद कंटेनर में रखे लाई के बोरों को भी उसमे से निकाला गया है लेकिन कंटेनर की बात करें तो वह काफी आगे से जल चुका है वन्ही चालक ओर परिचालक ने कंटेनर को रोक कर कूद कर अपनी जान बचाई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *