औरैया,उखड़ा प्लास्टिक सिटी मार्ग राहगीरों का चलना हुआ दूभर।

 

कंचौसी,(औरैया) ककोर प्लास्टिक सिटी मार्ग ओवरलोड ट्रको के आवागमन से गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिससे इस मार्ग पर राहगीरों का चलना दूभर हो चुका है।इस मार्ग का ढाई साल पहले यूपीएसआईडीसी ने करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया था। लेकिन वर्तमान में इस पर चलना दूभर है। सड़क पर कई स्थान पर गहरे गड्ढ़ों के कारण आए दिन वाहन स्वामी गिरकर घायल हो रहे थे।कुछ दिन पहले एक धान लदी ट्राली पलट गई थी।जिससे उसका काफी नुकसान हो गया था।इसी वर्ष जनवरी में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ प्लास्टिक सिटी का निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां के हालात देखकर उद्यमियों की समस्याएं भी जानी थीं। जिलाधिकारी ने कहा था कि जल्द समस्याएं दूर कराई जाएंगी। परियोजना के बीच का मुख्य दो किलोमीटर फोर लेन मार्ग जर्जर है।लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।यह मार्ग प्लास्टिक सिटी ,जिला मुख्यालय व जिले को जोड़ता है।लोगो ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण करवाये जाने की मांग की है।

रिपोर्टर :: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *