इटावा बी जे पी नेता अंगूरी पाल के आवास पर अराजक तत्वों ने किया पथराव

पथराव में अंगूरी पाल की गाड़ी हुए छतिग्रस्त नेम प्लेट भी टूटी

इटावा 31 दिसम्बर की रात ज्यादातर लोग नव वर्ष का जश्न मनाने में लगे थे तो कुछ अपनी खुन्नस निकालने का वक्त ढूंढ रहे थे ऐसा ही एक वाकया बी जे पी की कानपुर बुदेलखण्ड की क्षेत्रीय मंत्री अंगूरी पाल के आवास पर घटा जँहा आधी रात के वक्त कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया इस पथराव में उनकी गाड़ी छतिग्रस्त हो गईऔर और उनके घर पर लगी नेम प्लेट भी छतिग्रस्त कर दी अंगूरी पाल का कहना है कि मुहल्ले के कुछ अराजक तत्व पहले भी उनके साथ अभद्रता कर चुके है जिसकी जानकारी उन्होंने एस एस पी इटावा और महिला आयोग को दी थी लेकिन कुछ नही हुआ अब दुबारा उनके घर पर हमला किया गया है ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जब बी जे पी के नेता ही सुरक्षित नही है तो किसी और कई सुरक्षा की क्या बात की जाए पहले जिस तरह से अंगूरी पाल के साथ अभद्रता की गई थी तभी पुलिस गम्भीरता से संज्ञान लेती और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करती तो शायद उनके साथ ऐसा व्यबहार करने की शायद कोई हिम्मत नही करता क्या अब पुलिस कोई कार्यवाही करेगी या ये मामला भी ठंडे बस्ते में चल जाएगा बी जे पी स्थानीय नेताओं को पुलिस पर दवाव बनाना चाहिए और पुलिस को इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने चाहिए जिससे ऐसे अराजक तत्वों के हौसलों पर लगाम लग सके और लोग निश्चिंत होकर जीवन जी सके

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *