Saturday , October 19 2024

नो मेकअप लुक में पहली बार अनुष्का शर्मा ने शेयर किया ये विडियो, जिसे देख फैंस ने जमकर बरसाया प्यार

पर्दे पर अक्सर हम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ज्यादातर मेकअप किए हुए ग्लैमरस लुक में ही देखते हैं। फैंस इन एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। इन तस्वीरों में कई एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल हो जाता है .

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने न्यू ईयर मॉर्निंग पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें अनुष्का ने अपना बिना मेकअप वाला लुक दिखाया है। इस वीडियो में बिना मेकअप के भी अनुष्का का मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अनुष्का शर्मा इस समय पति विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। उन्होंने वहीं पर अपने इस वर्ष की शुरुआत की। साल 2022 की पहली सुबह एक नई वीडियो शेयर की है।

इस वीडियो में अनुष्का सर्दियों की चमकती घूप में मस्ती के मूड में दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो में अनुष्का मुस्कुराते हुए और पाउट बनाते हुए पोज देते हुए नजर आ रहीं हैं।