प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ के सरधना में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रख दी है. इस खेल विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर रखा गया है. यह विश्वविद्यालय करीब 92 एकड़ जमीन पर 700 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा.

खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने से पहले प्रधानमंत्री ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के साथ संवाद किया. प्रधानमंत्री से मिलने वालों में ओलंपियन और पैरा ओलंपियन खिलाड़ी शामिल थे.

मेरठ में बनने वाला यह विश्वविद्यालय अपने आप में अनूठा होगा. इसमें 1080 खिलाड़ियों की पढ़ाई और प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी. इसमें पढ़ने वालों में 540 पुरुष और उतनी ही महिलाएं शामिल होंगी.  प्रधानमंत्री एक मशीन पर बैठकर उसपर एक्सरसाइज भी की.

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश का धुंआधार दौरा कर रहे है. अब तक वो प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *