Saturday , October 19 2024

इटावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का नववर्ष मिलन समारोह लखना में आयोजित हुआ

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का नववर्ष मिलन समारोह लखना में आयोजित हुआ

*इटावा।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इटावा इकाई की ओर से नववर्ष मिलन समारोह लखना स्थित सिया गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महामंत्री सर्वेश सिंह चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद सिंह चौहान व कुशल संचालन जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान (संजू भैया )ने किया।*

*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि नववर्ष हम सभी को कल्याणकारी साबित हो,नव वर्ष में हम सभी एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार बने और तन मन धन से  अपने संगठन और परिवार को मजबूत प्रदान करें।क्षेत्रपाल सिंह तोमर ने कहा कि क्षत्रिय स्वावलंबी बने इसके लिए हमें सतत प्रयास करने चाहिए।*

*कार्यक्रम को चित्रा परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) व युवा जिला अध्यक्ष राहुल पवार,के साथ युवा भाई शिवम चौहान (डिभौली )ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में प्रभातफेरी निकालने वाले जन सेवकों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया,जिसमें कमांडर रविंद्र सिंह राजावत,राम महेश त्रिपाठी,शिव बहादुर सिंह,कैप्टन सुरेश सिंह राजावत,सुरेंद्र सिंह परिहार,सेवाराम सिंह राजावत,रण सिंह सेंगर,बबलू चौहान,बाबूराम राठौर,साधु सिंह राजावत सहित अन्य लोग भी शामिल थे।*

*जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान संजू भैया ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की,जिसमें उन्होंने लखना निवासी शिवेंद्र सिंह राठौर (मन्नू दद्दा )को जिला उपाध्यक्ष, तेजिंदर सिंह चौहान उपाध्यक्ष,संजीव भदौरिया फतेहपुर जिला महामंत्री, महेंद्र सिंह चौहान को जिला संगठन मंत्री,गजेंद्र सिंह सेंगर सह महामंत्री, सत्येंद्र सिंह (सोनू राजावत)पिपरौली गढ़िया संगठन मंत्री,धर्मेंद्र सिंह सेंगर पत्रकार चक्रपूरा सह महामंत्री, कृष्णजीत सिंह भदोरिया संगठन मंत्री,  प्रमोद सिंह चौहान,अरविंद सिंह चौहान को जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह चौहान (डिभौली) संगठन मंत्री,जितेंद्र सिंह गौर संगठन मंत्री,अश्वनी सिंह राजावत कार्यकारिणी सदस्य व धनंजय सिंह राजावत कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए गए।*

*कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह परिहार महामंत्री,शिव भूषण सिंह चौहान (छोटे भैया) उपाध्यक्ष,सुनीत सिंह चौहान उपाध्यक्ष,विकास कठेहरिया, लला चौहान,दीपक दुबे,सुभाष यादव, अंकित परिहार,सोनू इटावा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।अंत में जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान (संजू भैया) ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।*