औरैया डेढ़ वर्ष पूर्व मासूम से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गिरफ्तार

औरैया। औरैया जनपद में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक महिला द्वारा अपने साथ ऑटो चालक द्वारा बलात्कार करने की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया तो पकड़े गए बलात्कार के आरोपी ने पीड़ित महिला के अलावा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व छोटी दीपावली के दिन घर के बाहर से मासूम को उठाकर अपनी हैवानियत की प्यास बुझाकर मासूम की हत्या का आरोप भी स्वीकार किया , पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार व मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
यूपी के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में 28 दिसंबर को दर्ज किए गए महिला के साथ ऑटो चालक द्वारा किए गए बलात्कार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया ।
लेकिन पुलिस की आंखें तो खुली की खुली रह गई जब पकड़े गए ऑटो चालक ने बताया कि इस महिला के अलावा आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व घर के बाहर से एक मासूम को उठाकर जबरन अपनी कामवासना को मिटाकर व अपने की अपराध को छुपाने की नियत से मासूम की गला रेत कर हत्या कर उसे तालाब में गाड़ दिया था ।
पुलिस अधीक्षक औरैया के अनुसार पकड़ा गया बलात्कार का आरोपी ऑटो चालक जिसके खिलाफ अभी हाल में ही 28 दिसंबर को एक महिला की लिखित तहरीर पर रेप का मामला दर्ज किया गया था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया लेकिन पूछताछ के दौरान ऑटो चालक ने लगभग 2 वर्ष पूर्व मासूम से दुष्कर्म वह हत्या का भी आरोप स्वीकार किया इसके अलावा आरोपी के ऊपर गांव में भी कई लोगों ने मासूमों को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ वाबस्ता का आरोप लगाया है लेकिन किसी भी मामले में पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली जिसके कारण पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की थी वर्तमान समय में दर्ज महिला के साथ 376 सहित डेढ़ वर्ष पूर्व मासूम के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *